कैलारस: कैलारस में रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लगभग 500 परिवारों के लिए राहत की खबर
कैलारस (मुरैना) कैलारस में रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले करीब 500 परिवारों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब निजात मिलेगी, क्योंकि रेलवे ने नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया है। ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन निर्माण के दौरान पुराने नाले बंद हो जाने से डोंगरपुर से आंतरी तक पानी निकासी बाधित हो गई