महाराजगंज: देवी खेड़ा में सोलह सिंगार कर जयमाल के स्टेज पर पहुंची दुल्हन, लेकिन वरमाला के बीच दहेज के बिना दुल्हन वापस लौटी बारात
29 अप्रैल की बुधवार सुबह 6:00 बजे एक दहेज लोभियों के द्वारा बगैर दुल्हन लिए ही बारात को वापस लेकर लौट जाने का मामला सामने आया है। जहां पिता की वर्षों की मेहनत एवं विवाह के पूर्व एक लड़की के द्वारा पत्नी के काल्पनिक रूप में अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करने वाले सपनों पर पानी फेर दिया। साथ ही साथ दहेज लोभी लोगों ने दुल्हन के भाई पर तलवार से हमला भी कर दिया।