वैर: भरतपुर में 33KV लाइन टूटकर बाड़े पर गिरी, करंट से तीन पशुओं की हुई मौत
Weir, Bharatpur | Apr 13, 2026 भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में भोपर रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 33KV बिजली लाइन टूटकर पशुओं के बाड़े पर गिर गई, जिससे करंट फैलने पर तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाड़े में रखा ईंधन भी आग की चपेट में आकर जल गया। घटना के समय तेज सिंह के बाड़े में एक भैंस और बछड़ा था।