Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

*थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दुकानों की छतों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दीपक निवासी बवानी खेड़ा ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28.07.2026 की रात अज्ञात चोर उसकी तथा साथ लगती अन्य दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 30.07.2026 को थाना बवानी खेड़ा के मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश उर्फ बंटी पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर-7, बवानी खेड़ा तथा सज्जन पुत्र छबील दास निवासी हांसी के रूप में हुई है।* प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रमेश उर्फ बंटी कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी किए और बाद में उन्हें हांसी निवासी सज्जन, जो स्वयं भी कबाड़ खरीदने का कार्य करता है, को बेच दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी सज्जन के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं आरोपी रमेश उर्फ बंटी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। – पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 31, 2026

MORE NEWS

*थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दुकानों की छतों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दीपक निवासी बवानी खेड़ा ने थाना बवानी खेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28.07.2026 की रात अज्ञात चोर उसकी तथा साथ लगती अन्य दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 30.07.2026 को थाना बवानी खेड़ा के मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश उर्फ बंटी पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर-7, बवानी खेड़ा तथा सज्जन पुत्र छबील दास निवासी हांसी के रूप में हुई है।* प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रमेश उर्फ बंटी कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर दुकानों के ऊपर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी किए और बाद में उन्हें हांसी निवासी सज्जन, जो स्वयं भी कबाड़ खरीदने का कार्य करता है, को बेच दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी सज्जन के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं आरोपी रमेश उर्फ बंटी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। – पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।। - Bhiwani News