औरैया: ग्राम पुर्वा सबसुख के मामले में जानलेवा हमले के तीन दोषियों को 10-10 साल की कैद, 10 साल पुराने मामले में आया फैसला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में करीब 10 साल पुराने एक जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषियों पर भारी अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बत