गुण्डरदेही: अर्जुन्दा तहसील के ग्राम पंचायत तिलखैरी के सलौनी में अवैध ईट भट्ठों पर कार्रवाई हेतु शिकायत, जांच होगी शिविर में
अर्जुन्दा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखैरी के आश्रित ग्राम सलौनी में रोड किनारे स्थित अवैध ईट भट्ठों पर कार्यवाही हेतु ग्राम पंचायत में किया गया शिकायत किया गया। बता दे की ग्राम सलौनी में रोड किनारे राकेश देशमुख नमक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित लाल ईटो का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर अब कार्यवाही की माँग राहगीरो के द्वारा किया जा रहा है। बता दे की यहाँ ईट को बनाने और पकाने के लिए प्रतिबंधित और प्रदूषित चीजो का उपयोग किया जाता है जिससे पर्यावरण प्रदूषित तो हो ही रहा है। इसके साथ ही राहगीरो के स्वास्थ पर भी काफ़ी बुरा प्रभाव डाल रहा है।