फतेहपुर: बरौरा गांव में मोबाइल दुकानदार के साथ दबंगों ने की मारपीट, दुकानदार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
फ़तेहपुर जिले के मलवा के बरौरा गांव में मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट कर दबंगो ने दबंगई दिखाई, पीड़ित ने बताया कि गभव के रहने वाले आलोक हिंमाशु और गौरव अपने अन्य साथी के साथ आकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल ने बताया कि वह थाने गया लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नही हुई। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है