महसी: ओवरलोड बालू ट्रकों के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतरे, नंदवल में जाम; सपा विधायक आनंद यादव ने खनन पर उठाए सवाल
बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल में ओवरलोड बालू ट्रकों के संचालन से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ओवरलोड ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही कैसरगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक आनंद यादव मौके पर पहुंचे।