बांसवाड़ा: दानपुर कस्बे में उदयपुर-इंदौर रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट, लूट की कोशिश; दो आरोपी डिटेन
दानपुर कस्बे में चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की कोशिश की। दानपुर थाने के बाहर ले जाकर रोक दिया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान संतोष साहू निवासी रतलाम और कुबेर निवासी बारी, दानपुर के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।