ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में अधिवक्ताओं ने केक काटकर मनाया सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन
शुक्रवार को ऊँचाहार तहसील में कांग्रेस लीगल सेल के तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता रज्जन मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया।इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर सांसद के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश उपाध्याय रहे।