लोहरदगा: लोहरदगा झकरा कुम्बा में जिला राजी पडहा व्यवस्था की बैठक, पेसा कानून और विशु सेंदरा की तैयारी पर हुई चर्चा
लोहरदगा जिले के झकरा कुम्बा में शनिवार सुबह 11:30 बजे जिला राजी पडहा व्यवस्था की एक आवश्यक बैठक जिला वेल लक्ष्मीनारायण भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पडहा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आगामी मई माह में होने वाले विशु सेंदरा में भागीदारी तथा पेसा कानून से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।