बदनावर: कानवन में कण्व-वन सेवा संस्थान ने नदी पर बोरी बांध अभियान का दूसरा चरण किया शुरू, 3 घंटे में 220 बोरियों से बनाया बांध
Badnawar, Dhar | Nov 17, 2024 बदनावर तहसील के ग्राम कानवन में कण्व-वन सेवा संस्थान की ओर से दूसरे चरण का बोरी बांध अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थान के सदस्यों ने श्रमदान कर 3 घंटे में 220 बोरियों से बांध बनाया। कानवन में बहने वाली गांगी नदी को फिर से जीवित करने और नदी के जल को स्थिर रखने के लिए संस्थान की ओर से गांगी सदा नीरा अभियान चलाया जा रहा है।