बेगूसराय: बगरहा डीह के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल 02 व्यक्ति सदर अस्पताल में भर्ती
बगरहा डीह के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिसमें बाइक सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि उजाला कुमार और नीरज कुमार बाइक से बेगूसराय जा रहा था. इसी दौरान बगरहा डीह के पास पीछे से स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया.