बेगूसराय: शिवाजी नगर में मजदूरी का पैसा मांगने पर बदमाशों ने 01 युवक का किया पिटाई, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में मजदूरी का पैसा मांगने पर बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है. इस संबंध में छोटू कुमार ने बताया कि हमने काम किया था उसी का पैसा मांगने गए इसी बात को लेकर मेरे साथ मारपीट की घटना हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.