बेगूसराय: सलेमपुर गांव में एक शख्स ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुर और अपनी पत्नी के दो भाइयों को पीट-पीटकर किया घायल
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक शख्स ने दहेज की मांग को लेकर अपने ससुर और अपनी पत्नी के दो भाइयों को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कारण जहां उपचार जारी है। फिलहाल बछवारा थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।