सोनपुर: पहलेजा शाहपुर दियारा में एक युवक को गाँव के एक परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर किया घायल
Sonepur, Saran | Mar 2, 2024 पहलेजा शाहपुर दियारा में योगेश्वर रजक पिता स्व उपेंद्र बैठा को गांव के ही एक व्यक्ति ने घर पर बुलाकर घर के परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया । परिजनों ने घायल अवस्था में उसे सोनपुर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत देखकर पटना पीएमसीएच भेज दिया ।पटना में इलाज चल रहा है। घायल युवक ने पटना थाना में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है ।