सोनपुर: भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन के अधीक्षक श्याम सुंदर चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर स्टेशन से कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
Sonepur, Saran | Mar 2, 2024 भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक श्याम सुंदर चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर रेल कर्मियों ने अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्टेशन परिसर से भावभीनी विदाई दी। चौधरी 2018 से भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन पर अपना योगदान दे रहे थे। 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर रेल कर्मियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।