सोनपुर: भरपुरा पहलेजाघाट जंक्शन के नाम से 1 मार्च से टिकट कटना हुआ शुरू, भरपुरा वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
Sonepur, Saran | Mar 1, 2024 भरपुरा पहलेजाघाट जंक्शन के नाम से टिकट 1 मार्च से टिकट काटना शुरू हो गया। इस खुशी उमंग में शुक्रवार को भरपुरा ग्रामवासियों ने स्टेशन पर पहुंचकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने कहा कि भरपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद वर्मा का सपना साकार हुआ। स्टेशन का उद्घाटन 3 फरवरी 2016 को हुआ था।