सरधना: नगर क्षेत्र में कुबेर रिमझिम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और तपिश से मिली राहत, तापमान गिरा
सरधना नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार जाने से लोग बेहाल थे। दिन में चल रही लू और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था, लेकिन बृहस्पतिवार लगभग 2:00 बजे अचानक बदले मौसम ने राहत दे दी। हालांकि सुबह के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रही और देहात में कई स्थानों पर बारिश हुई। धूप का असर कम रहा और मौसम सुहावना बना रहा।,