परसिया: निलंबन पर बीएमएस हुआ उग्र, प्रबंधन का घेराव किया, प्रबंधन ने निलंबन किया निरस्त
अंबाडा सब एरिया में प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया था। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को निलंबित करने का विरोध किया। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन के कार्यालय का घेराव कर नारे लगाए। बीएमएस के महामंत्री निखिलेश राहा ने शनिवार को 6 बजे बताया कि आंदोलन के बाद प्रबंधन ने जारी पत्र निरस्त कर दिया।