ऊंचाहार: निधान का पुरवा खरौली गाँव की महिला ने दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया
ऊँचाहार-दहेज की खातिर महिला ने पति पर मारपीट करने व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है ,निधान का पुरवा खरौली निवासी प्रीती यादव ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व सलोन कोतवाली क्षेत्र के जहां पनाह नगर मजरे केवली महिमा गाँव के लवकुश यादव से हुई थी, उसकी दो पुत्रियां भी है, आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति द्वारा उसे मारा पीटा।