चंदला: भोपाल में छतरपुर जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए चंदला विधायक व राज्यमंत्री, संगठनात्मक मुद्दों पर हुआ मंथन
चंदला विधायक एवं राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार रविवार को भोपाल स्थित छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के निवास पर आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान संभाग प्रभारी गौरव रणदीवे सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।