कैंपियरगंज: पीपीगंज के भारद्वाज अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद लापता नवजात दो साल बाद मिला, पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र स्थित भारद्वाज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद लापता हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने दो साल बाद सकुशल बरामद कर लिया। महराजगंज के आनंदनगर निवासी हृदेश यादव ने आरोप लगाया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उनके बहनोई अभय यादव उर्फ खन्ना उसे इलाज के बहाने अपने साथ ले गए थे। बाद में उन्होंने बच्चे की मौत होने की बात कही।