हरदा: पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 30 अप्रैल को राल्सन टायर्स का कैंपस ड्राइव, आईटीआई-डिप्लोमा युवाओं को मिलेगा रोजगार
Harda, Harda | Apr 29, 2026 जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर सामने आया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से राल्सन टायर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। आज 29 अप्रैल शाम 5 बजे कॉलेज प्राचार्य के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया ‘डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी’ और ‘स्टूडेंट ट्रेनी’ पदों के लिए आयोजित की जा रही है।