बांधवगढ़: टेली मानस: मानसिक समस्याओं का समाधान पाएं, 24 घंटे उपलब्ध टोल फ्री सेवा
विपरीत परिस्थितियों में अब मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाना आसान हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. व्ही. एस. चंदेल ने बताया कि उदासी, चिंता, तनाव, नींद की समस्या, नशे की लत, रिश्तों में परेशानी, परीक्षा परिणाम का दबाव या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहे लोग टेली मानस सेवा का लाभ ले सकते हैं।