गुना नगर: NH-46 रुठियाई चुनाभट्टी के पास ट्रक में बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, डीडी न्यूज़ के रिपोर्टर बने मसीहा
गुना में धरनावदा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई चुना भट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। 19 20 अप्रैल रात की घटना में राघोगढ़ ब्लॉक के बरसत गांव निवासी 22 वर्षीय चंचल कुशवाहा की मौत हो गई। 16 वर्षीय नाबालिक गोविंद कुशवाहा घायल है। शादी से आ रहे गुना के वरिष्ठ पत्रकार डीडी न्यूज़ संवाददाता राजेंद्र राजपूत और डायल 112 ने तत्काल मदद दी।