पन्ना: विरासत के रक्षक: दक्षिण पन्ना के 1,353 ऐतिहासिक और अनोखे वृक्षों का बना 'महा-दस्तावेज़'।
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पन्ना जिले के दक्षिण वनमंडल ने पर्यावरण और संस्कृति को सहेजने के लिए "इन्क्रेडिबल ट्रीज़ ऑफ साउथ पन्ना" नामक ऐतिहासिक दस्तावेज़ तैयार किया है। इसके तहत 6 वन परिक्षेत्रों से 1,353 विशिष्ट और सदियों पुराने वृक्षों की पहचान की गई है। इनमें 26 प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं, जो अपने विशाल आकार, धार्मिक महत्व या वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के रूप में है।