बारां: अरावली बचाओ जन आंदोलन के तहत कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर निकाली जन जागरण रैली
Baran, Baran | Dec 28, 2025 जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय पर अरावली पर्वतमाला को बचाने तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम को निरस्त करने के लिए पेष किए गए विधेयक के विरोध में जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।