जमुई: निमारंग के पास हाइवा की टक्कर से ऑटो सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 9, 2026 शहर के निमारंग के पास सोमवार की देर रात 11:00 बजे तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया रहा है। गनीमत रही कि हाइवा की सीधी टक्कर ऑटो में नहीं हुई अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी।