बांसवाड़ा: सुरवानिया बांध पर जल संसाधन विभाग बांसवाड़ा की बैठक, काश्तकारों से किया गया संवाद
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर 12 बजे सुरवानिया बांध पर देवीसिंह बेनीवाल मुख्य अभियन्ता जल संसाधन संभाग बांसवाडा की अध्यक्षता सैकडो काश्तकारों से संवाद किया गया। जिसमे श्रीमान मुख्य अभियन्ता द्वारा अन्तिम छोर तक पानी पहुंचाने हेतु उपलब्ध जल का समुचित एवं न्यायसंगत उपयोग करने, फसलों की उत्पादकता में सुधार एवं सिचाई दक्षता में वृद्धि हेतु चर्चा की।