बांसवाड़ा: भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांसवाड़ा एमजी हॉस्पिटल में दुर्घटना में घायल लोगों का जाना हाल
कल शुक्रवार को बारीगामा–घोटिया मार्ग पर बारात से लौट रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से संदलाई बड़ी के 4लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। तथा लगभग 40 लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। जिसको लेकर शनिवार दोपहर 1बजे को भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व राज्य मंत्री धनसिंह रावत,पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर,प्रधान राजेश कटारा आदि पहुँचे।