चकिया: भांगड़ा पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को बताया फर्जी
सोमवार शाम 04 बजे चकिया क्षेत्र के भांगड़ा (गायघाट) गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न बंद किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्दोष ग्रामीणों को परेशान करना बंद होना चाहिए।