कर्वी: चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
सोमवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट का निरीक्षण किया। तरणताल सहित प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सी एंड डी एस को सिंथेटिक ट्रैक, कोर्ट, जिम, बैडमिंटन हॉल में रबर फ्लोरिंग व फेंसिंग कार्य जल्द पूरा करने को कहा। स्टेडियम की लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।