धमतरी: नेता प्रतिपक्ष नगर निगम धमतरी ने कहा- बिना RC-इंश्योरेंस के दौड़ रही निगम की टिप्पर, 16 लाख की गाड़ी 24.75 लाख में खरीदी
धमतरी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि सूचना के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार निगम ने 2 टिप्पर गाड़ियां बिना RC बुक, बिना इंश्योरेंस और बिना नंबर प्लेट के ही सड़क पर उतार दीं। इतना ही नहीं, बाजार में 16 लाख की टिप्पर को 24 लाख 75 हजार में खरीदकर प्रति गाड़ी 9 लाख का नुकसान पहुंचाया गया।