दोलाज गांव में विधायक हजारीलाल दांगी ने लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए भूमि पूजन किया ।जहां गुरुवार को शाम 5:00 बजे 30 लाख रु की सीसी सड़क निर्माण, 25 लाख रुपए का सामुदायिक भवन और 10 लख रुपए के अतिरिक्त स्कूल के कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन किया ।जहां विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।