रामपुर: रविवार को जीरो पॉइंट पर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों को जलपान कराया और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पवित्र सावन माह कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कोसी नदी जीरो प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग का जायजा लिया और कांवड़ राहत शिविर केंद्र में कांवड़ियों को सूक्ष्म जलपान कराकर सेवा भाव प्रकट किया। इस दौरान, उन्होंने व्यवस्था में लगे कर्मियों को सुरक्षा और यातायात संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।