भोगांव: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने शादी से किया इनकार, युवती ने एलाऊ थाने में दर्ज कराया केस
बुलंदशहर निवासी एक युवती ने साथ में नौकरी करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती ने एलाऊ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।