शेखपुरा: मलीलचक गांव में बकाये पैसे को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने 2 भाइयों को बुरी तरह पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मलीलचक गांव में बकाया पैसा को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने दो भाइयों को जमकर पीट दिया। इस दौरान दुकानदार ने अन्य सहयोगियों के साथ दोनों भाइयों को पीट दिया।घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।