चंदौली: कलेक्ट्रेट में विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 13,20,890 मतदाता हुए दर्ज
SIR-2026 के तहत डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की। जनपद में कुल 13,20,890 मतदाता दर्ज हुए, जिनमें 7,19,567 पुरुष, 6,01,294 महिला व 29 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 70,399 नए नाम जुड़े, 8,244 विलोपित हुए। सूची मतदान केंद्रों पर अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।