ब्यावरा: धार्मिक अनुष्ठान के लिए बकरा न देने पर युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मलावर में 8 दिनों से लापता एक 21 वर्षीय युवक का कंकाल नुमा शव जंगल में मिला। इस मामले में युवक की हत्या करने वाले आरोपी रघुवीर सौंधिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 1 मई को उसने धार्मिक मान्यता के लिए गांव के ही गोलू वाल्मीकि से बकरे की मांग की थी। गोलू के द्वारा बकरा नहीं देने पर जंगल में ले जाकर आरोपी ने गमछे से गलाघोट कर हत्या की।