जमुई: दिघोय गांव में मवेशी ने महिला पर किया हमला,सदर अस्पताल में कराया भर्ती अधिक खून गिरने पर महिला की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Aug 5, 2024 दिघोय गांव में मवेशी ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अधिक खून गिरने पर महिला की हालत गंभीर बनी है। घायल की पहचान दिघोय निवासी संजय रावत की 30 वर्षीय पत्नी दीपमाला देवी के रूप में की गई है।