जमुई: थाना चौक स्थित पूर्व टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 5, 2024 पूरब टोला में बच्चों के बीच हुए झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग तो दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। उंसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पक्ष से घायलों में जीनत खातून, गुलाफ्शां खातून और मो. महताब शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से नबीला खातून घायल हुई है।