बहराइच: रहवा बिशुनपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने जताई आशंका
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत रहवा बिशुनपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। परिजनों ने इसकी इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।