भिंड नगर: पांडरी के स्कूल में नशेड़ी ने क्लास रूम में घुसकर छात्रों को 'ठीक से न पढ़ने' पर डंडे से पीटा
भिंड जिले की उमरी थाना क्षेत्र के पांडरी गांव स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार शाम एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया आरोपी ने स्कूल परिसर में पहुंचकर पहले शिक्षकों से विवाद किया और बाद में क्लास रूम में घुसकर एक शिक्षक पर डंडे से हमला कर दिया घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया