किशनगढ़: मदनगंज थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में घर के बाहर दंपती और बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
घर के बाहर दंपती और बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी शुक्रवार रात 10:00 बजे मिली जानकारी हाउसिंग बोर्ड इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक परिवार पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़िता तारावती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब वह अपने पति कमल और सास के साथ खाटूश्याम जी से लौट रही थीं तभी बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।