केशकाल: जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र की महिलाओं को जल परीक्षण की दी जा रही ट्रेनिंग
जल जीवन मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेजजल की समस्या का समाधान करने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके तहत उन्हें जल परीक्षण, जल संरक्षण के उपाय और जल प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रकार जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका रही हैं।