केशकाल: केशकाल थाने में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
वीर शहीद जवानों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही सोमवार सुबह करीब 10 बजे केशकाल थाना पुलिस के द्वारा भी थाना परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। शहीद जवान संजय कुमार मण्डावी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही 2 मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।