केशकाल: इरागांव थाना पुलिस ने बुयकीजुगानार और चूरेगांव में चलित थाना का किया आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय.अक्षय कुमार के निर्देश पर थाना इरागांव पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बुयकीजुगानार और ग्राम चूरेगांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को अभियान,नशा मुक्ति अभियान,महिलाओ को सायबर अपराध ,ऑनलाइन ठगी, महिला संबंधी अपराध, बाल विवाह,आदि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।