सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी पत्र दिखाकर VIP बनकर पुलिस स्कॉर्ट लेने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस स्कॉर्ट लेने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक नरेन्द्र भडाना की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी मौ. अनस पुत्र मौ. यासीन निवासी गांव मिर्जापुर पोल, थाना मिर्जापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।