महसी: नकहुआ में बल्ब चोरी का विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला, युवक को आई गंभीर चोटें
खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहुआ गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र मनोहर ने बताया कि घर के पास लगा विद्युत पोल में बल्ब टंगा था। जो दो माह पूर्व गिर गया था। पड़ोसी बल्ब चोरी का आरोप लगा रहे थे। जिसका विरोध करने पर पड़ोसी लाठी डंडा से हमलावर हो गए। इस दौरान गंभीर चोटें आई। पुलिस में शिकायत की पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर भेजा।